आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान में हो रहा है। इसमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें भाग ले रही हैं। भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी, जिसमें 20 फरवरी को बांग्लादेश, 23 फरवरी को पाकिस्तान और 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए हिंदी कमेंट्री पैनल में सुरेश रैना, आकाश चोपड़ा, हरभजन सिंह, मोहम्मद कैफ, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायडू, वहाब रियाज, पीयूष चावला, वरुण आरोन, जतिन सप्रू, संजय मांजरेकर, संजय बांगर और दीप दासगुप्ता शामिल हैं। टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल व्यक्तिगत कारणों से टीम का साथ छोड़कर साउथ अफ्रीका लौट गए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लिखा गया है, क्योंकि यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में आयोजित हो रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत के 15 सदस्यीय दल में केवल 5 खिलाड़ी हैं जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लिया है, जबकि 10 खिलाड़ी पहली बार इस टूर्नामेंट में...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें